फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passenger arrested on suspicion of trying to travel to Canada using another person's passport.

Delhi NCR News: दूसरे के पासपोर्ट से कनाडा जाने का शक, यात्री गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
-आईजीआई एयरपोर्ट थाने में यात्री के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज, पुलिस छानबीन में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कनाडा से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लौटे एक भारतीय यात्री पर दूसरे व्यक्ति के पासपोर्ट का इस्तेमाल कर भारत से विदेश जाने का शक में उसे गिरफ्तार किया है। इमिग्रेशन विभाग की शिकायत पर आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आरोपी यात्री के खिलाफ फर्जीवाड़ा का केस कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी यात्री की पहचान 52 साल के त्यागूबालन बालकृष्णन के रूप में हुई है। वह केरल के त्रिवेंद्रम स्थित पचलूर का रहने वाला है। आईजीआई एयरपोर्ट पर दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक वह 18 अगस्त 2026 को करीब 3.50 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से कनाडा से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। यात्री के पास इमरजेंसी सर्टिफिकेट था, जो एक पासपोर्ट के आधार पर जारी किया था।

इमिग्रेशन विभाग ने यात्री के दस्तावेजों और यात्रा संबंधी कागजात की जांच की। जांच में इमिग्रेशन अधिकारियों को यात्री के भारत से आखिरी बार विदेश जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। अधिकारियों के मुताबिक यात्री भी अपने विदेश जाने के संबंध में ऐसा कोई दस्तावेज या अन्य प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इमिग्रेशन अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई कि यात्री ने भारत से विदेश जाते समय किसी अन्य व्यक्ति के पासपोर्ट का इस्तेमाल कर इमिग्रेशन अधिकारियों को गुमराह किया है। पुलिस ने शिकायत पर यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया है और यात्री को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आईजीआई एयरपोर्ट के पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि पुलिस यात्री के पुराने यात्रा रिकॉर्ड, पासपोर्ट और इमिग्रेशन डेटा की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने किस दस्तावेज का इस्तेमाल कर भारत से विदेश की यात्रा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article