फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two-year-old girl playing in the street dies after being run over by a tractor.

Delhi NCR News: ट्रैक्टर के चपेट में आकर गली में खेल रही दो साल की बच्ची की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
-कापसहेड़ा इलाके की घटना, लोगों ने चालक को दबोच कर पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन

-चालक को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कापसहेड़ा इलाके में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चपेट में आने से घर के बाहर गली में खेल रही दो साल की बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की शिनाख्त कनक के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने चालक राजीव के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का केस कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 22 अगस्त की शाम पुलिस को ईशापुर खेड़ा के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर पता चला कि ट्रैक्टर के चपेट में आकर दो साल की बच्ची घायल हो गई, जिसे परिवार वाले इलाज के लिए इंदिरा गांधी अस्पताल ले गए हैं। मौके पर सूचना देने वाले लोकेश ने ट्रैक्टर चालक राजीव को पुलिस के हवाले किया। उसने बताया कि शाम को वह अपने घर के बाहर खड़ा था। पड़ोस में रहने वाले योगेश की 2 साल की बेटी कनक और चहक गली में खेल रही थी। इसी दौरान राजीव ट्रैक्टर को तेजी से लेकर गली में आया। उसने उसे चिल्ला कर धीरे चलाने के लिए कहा, तब तक दो साल की बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार वाले बच्ची को लेकर तुरंत अस्पताल गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर उसे थाने पहुंचाया और वहां से अस्पताल पहुंची। जहां उसकी मां नीतू ने बताया कि बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लोकेश के बयान पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article