{"_id":"6a8db3f09e7c3ac73d05e2fb","slug":"zomato-delivery-boy-robbed-at-knifepoint-two-miscreants-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152060-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ब्लेड मारने की धमकी देकर डिलीवरी बॉय से लूट, दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ब्लेड मारने की धमकी देकर डिलीवरी बॉय से लूट, दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नबी करीम थाना पुलिस ने सर्जिकल ब्लेड मारने की धमकी देकर डिलीवरी बॉय से लूटपाट का मामला सामने आया है। दो बदमाशों ने उससे 39 सौ रुपये लेकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहचान पहाड़गंज निवासी राज उर्फ गोलू (27) और तुषार उर्फ पंडित (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए 12 सौ रुपये बरामद कर लिए।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि 22 अगस्त की रात 11 बजे पुलिस को डीबीजी रोड स्थित वेस्टर्न दरबार होटल के पास लालबत्ती पर लूटपाट की सूचना मिली। मौके पर मिले पीड़ित ने बताया कि वह जोमैटो कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। वह प्रेम ढाबा से खाना लेकर डिलीवरी करने जा रहा था, तभी दो युवकों ने उसे रोक लिया। दोनों ने ब्लेड मारने की धमकी देकर करीब 39 सौ रुपये लूटकर भाग गए। मामला दर्ज कर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के जरिए पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया।