{"_id":"6a8db4a9d0e76c9ada0c2bac","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-104164-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ब्लिंकिट डिलीवरी के नाम पर रिफंड के चक्कर में गंवाए 95 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ब्लिंकिट डिलीवरी के नाम पर रिफंड के चक्कर में गंवाए 95 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करना पड़ा भारी
- फ्रीज खाते से दो बार में निकाली रकम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-143 स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी निवासी और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (रेल मंत्रालय) में संयुक्त महाप्रबंधक से साइबर ठगों ने ब्लिंकिट डिलीवरी के नाम पर रिफंड के नाम पर 95 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर सोमवार को सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित मधुप कुमार उपाध्याय का कहना है कि 23 अगस्त की शाम उन्होंने ब्लिंकिट से घरेलू सामान का ऑर्डर किया था, लेकिन पौने छह बजे तक सामान नहीं पहुंचा। इस पर उन्होंने पोर्टल पर शिकायत दर्ज की और इंटरनेट से कस्टमर केयर नंबर तलाशा। दिए गए नंबर पर कॉल न उठने के बाद उनके पास एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आई, जिसने खुद को ब्लिंकिट का प्रतिनिधि बताया। आरोपी ने रिफंड दिलाने के बहाने एक यूपीआई आईडी बताकर उस पर राशि और कोड डालने को कहा।
पीड़ित ने भरोसा कर जैसे ही निर्देशानुसार प्रक्रिया पूरी की, उनके यूबीआई खाते से 59,987 रुपये और आईसीआईसीआई बैंक खाते से 36 हजार रुपये सहित कुल करीब 95 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पूरी रकम एटीएम से निकाल ली है। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।