फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wanted criminal with a bounty on his head, who committed a murder in Jhajjar by firing over 30 rounds, arrested in Delhi.

Delhi NCR News: झज्जर में 30 से ज्यादा गोलियां बरसाकर हत्या करने वाला इनामी बदमाश दिल्ली में गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
- झज्जर, हरियाणा पुलिस ने 5000 रुपये का इनाम रखा हुआ था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या के इनामी आरोपी प्रदीप उर्फ सिपाही (34) को गिरफ्तार किया है। वह झज्जर, हरियाणा का निवासी है और रोहित गोदारा/नवीन बॉक्सर गैंग से जुड़ा है। प्रदीप चार आपराधिक मामलों में शामिल है और उस पर अवैध हथियारों की सप्लाई का भी आरोप है। झज्जर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल के अनुसार, इंस्पेक्टर अजय गहलावत की टीम को 24 अगस्त को सूचना मिली थी। टीम ने दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा। आरोपी माछरौली पुलिस थाना में हत्या और नजफगढ़ पुलिस थाना में आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था। प्रदीप ने 16 मई, 2026 को झज्जर के सुभाना गांव में साथियों संग हितेश उर्फ गुल्लू की गोली मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed