{"_id":"5ab878284f1c1bc1758b772c","slug":"51522038824-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के बच्चों को परेशान करने वाले किशोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर के बच्चों को परेशान करने वाले किशोर गिरफ्तार
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
सुभाषनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत गणेशनगर कॉलोनी में एक किशोर अपने घर में तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर पड़ोसी डॉक्टर के बच्चों को कई दिनों से परेशान कर रहा था। बच्चों ने मना किया तो उसने तमंचा दिखाकर धमकाया। डॉक्टर के थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया। उससे तमंचा भी बराद हुआ है। डॉ. जनार्दन सिंह गंगवार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि किशोर के पिता रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनका निधन होने के बाद से किशोर गलत सोहबत में पड़ गया है। वह हमेशा तमंचा लगाकर चलता है। पुलिस ने पूछताछ की तो किशोर ने बताया कि धमकी देने का आरोप गलत है। यह सही है कि वह म्यूजिक सिस्टम बजाता था। तमंचे के बारे में बताया कि स्टाइल मारने के लिए उसने पांच हजार रुपये में तमंचा खरीदा था।