{"_id":"5ab7e5f34f1c1bc4758b76ff","slug":"51522001395-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुराफाती ने लगाई गेहूं के खेत में आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुराफाती ने लगाई गेहूं के खेत में आग
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बरेली।
महाराजा अग्रसेन कॉलेज के पीछे खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल में किसी खुराफाती ने आग लगा दी। लोगों ने खेतों में आग लगी देखकर पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को खबर दी। इस पर कुछ ही देर में दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके कुछ देर बाद रजऊ चौकी के पास भी एक खेत में आग लग गई। वहां भी दमकल गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
पुलिस ने बताया कि दोनों जगह एक ही तरीके से आग लगने से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी खुराफाती ने खेतों में आग लगाई है। इस अग्निकांड में करीब आठ बीघा गेहूं की फसल का नुकसान हुआ है। आग बुझाने के लिए पानी की बौछारें पड़ने से भी फसल खराब हुई है। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि पदारथपुर के अफसर अली खां और विंडोलिया के प्रेमपाल के खेतों में आग लगी थी।