फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पेट्रोल पंप के पूर्व कर्मचारी ने ही लुटवाया मैनेजर को

पेट्रोल पंप के पूर्व कर्मचारी ने ही लुटवाया मैनेजर को

Fri, 28 Sep 2018 11:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 28 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के पूर्व कर्मचारी ने ही लुटवाया मैनेजर को
मीरगंज में पेट्रोल पंप के मैनेजर से 5.82 लाख रुपये की लूट का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। लूट का तानाबाना पेट्रोल पंप के ही एक पूर्व कर्मचारी ने बुना था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से लूटी गई रकम में से 3.72 लाख रुपये कैश, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल और दो तमंचे भी बरामद किए हैं। लूट का खुलासा करने वाली क्राइम ब्रांच और मीरगंज पुलिस की टीम को आईजी ने 40 और एसएसपी ने 20 हजार इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पकड़े गए बदमाशों में से चुरई दलपतपुर निवासी हेमंत मौर्य इसी पेट्रोल पंप पर नौकरी कर चुका है। लूट की योजना उसी ने तैयार कराई थी। दूसरा बदमाश भी मीरगंज के ही गांव नगरिया सादात का मनोज कुमार गंगवार है। तीसरा लुटेरा बिलारी (संभल) के गांव खड़सौल का दीपक कश्यप है जो वर्तमान में रामपुर के सिविल लाइंस इलाके के मोहल्ला शिवपुरी में रह रहा है। इसके अलावा बाकी चार लुटेरों में रामपुर के ही गांव अताईनगर का निर्मल सिंह यादव, रामपुर की हाइडिल कॉलोनी के मुकेश और राहुल और मोहल्ला पंजाबनगर का आकाश सागर शामिल हैं। मुकेश और राहुल सगे भाई हैं।
विज्ञापन


एक हफ्ता पहले की थी रेकी
एसपी क्राइम ने बताया कि दीपक और मनोज मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में जेल जा चुके हैं। रिहाई के बाद उन्होंने हेमंत से कोई प्लान बताने को कहा था। हेमंत चार महीने पहले अमर फिलिंग स्टेशन पर काम कर चुका था। उसी ने लूट का पूरा खाका तैयार किया। फिर वारदात से एक हफ्ते पहले रेकी भी की। 24 सितंबर को सभी बदमाश मनोज, आकाश और ओमकार की बाइक से आए थे। सबसे पहले हेमंत और मनोज पेट्रोल पंप पर पहुंचे। कुछ देर बाद पेट्रोल पंप के मैनजर कुंवरपाल जब तीन दिन का कैश 5.82 लाख रुपए पीएनबी में जमा करने के निकले तो बदमाशों ने एक गाड़ी उनके आगे और दो उनके पीछे लगा दीं। कुंवरपाल के नेशनल हाइवे के फ्लाईओवर पर पहुंचते ही निर्मल, दीपक और देवसरन ने उनके शरीर से तमंचे सटा दिए और डराधमकाकर कैश लूट लिया। वारदात अंजाम देकर लुटेरों के तीनों गुट अपनी बाइकों से रामपुर पहुंचे और रकम का बंटवारा कर दो टोलियों में बंटकर दिल्ली और हरिद्वार चले गए थे। पुलिस ने सबसे पहले हेमंत को उठाया। उससे पूछताछ कर बाकी छह लुटेरे भी पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed