फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तीन तलाक, हलाला पीड़िता की संभल में रिपोर्ट दर्ज

तीन तलाक, हलाला पीड़िता की संभल में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 01 Sep 2018 11:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 01 Sep 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक, हलाला पीड़िता की संभल में रिपोर्ट दर्ज
एडीजी प्रेमप्रकाश के निर्देश पर संभल के थाना नखासा में तीन तलाक और हलाला पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें महिला के पति, ससुर, पति के मामा और दो मौलानाओं को नामजद किया गया है। एडीजी ने आईजी मुरादाबाद को एसपी संभल के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए हैं। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज न करने को लेकर मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने एसपी पर आरोपियों से साठगांठ के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

मुरादाबाद में थाना मैनाठेर क्षेत्र की युवती का निकाह सात दिसंबर, 2014 को संभल में थाना नखासा के गांव तुर्तीपुरा के युवक से हुआ था। पति ने 24 दिसंबर, 2015 की रात युवती को घर से निकाल दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पति ने समझौता कर लिया। युवती ससुराल पहुंची तो पति, ससुर और पति के मामा ने कहा कि तलाक हो चुका है, लिहाजा अब हलाला करना पड़ेगा। मना करने के बावजूद आरोपी दो मौलानाओं को ले आए और जबरन ससुर से निकाह करा दिया। ससुर ने दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह ससुर ने कहा कि तलाक हो गया है, अब तुम इद्दत करो। इद्दत के नाम पर उसे कमरे में बैठा दिया गया, जहां पति उसके साथ दुष्कर्म करता था। इसी बीच वह गर्भवती हुई तो गर्भपात कराने की कोशिश की। ससुराल में बंधक बना लिया तो पुलिस ने मुक्त कराया। इस मामले में उसने डीएम के यहां शिकायत की तो ससुराल वालों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इस मामले में शुक्रवार को मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने एसपी संभल पर आरोप लगाया कि उन्होंने आरोपियों से रुपये ले लिए हैं। इसके चलते पीड़िता की रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा रही है। यह मामला मीडिया में सुर्खियां बना तो एडीजी प्रेमप्रकाश के निर्देश पर शनिवार को संभल के थाना नखासा में पीड़िता के पति, ससुर, पति के मामा और दो मौलानाओं के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसपी संभल पर लगाए गए आरोपों के खिलाफ एडीजी ने आईजी मुरादाबाद को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन तलाक एवं हलाला पीड़िता की संभल में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी संभल पर जो आरोप लगाए गए थे, उनकी जांच के लिए आईजी मुरादाबाद को निर्देश दिए गए हैं। - प्रेमप्रकाश, एडीजी बरेली जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed