फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नहीं चला खेल, चार्जशीट वापस, फिर होगी जांच

नहीं चला खेल, चार्जशीट वापस, फिर होगी जांच

Sat, 02 Sep 2017 02:02 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
नहीं चला खेल, चार्जशीट वापस, फिर होगी जांच
नहीं चला खेल, चार्जशीट वापस, फिर होगी जांच
बरेली।
विज्ञापन

जंक्शन रोड स्थित होटल में सेक्स रैकेट पकड़े जाने के दस महीने पुराने मामले में कोतवाली पुलिस ने चार्जशीट लगाने में खेल कर दिया है। होटल के कमरे में पकड़ी युवती और चार युवकों को जगह बदलकर होटल के बाहर दिखा दिया गया। इतना ही नहीं, होटल मालिक को भी बचाते हुए युवती सहित चार युवकों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई। विवेचक का खेल एसएसपी जोगेंद्र कुमार की जानकारी में आने के बाद चार्जशीट वापस लेते हुए दोबारा जांच करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
दरअसल, यह होटल एक सपा नेता का है। बीती 5 नवंबर 2016 को फ तेहगंज पूर्वी का शानबेग अपने चार दोस्त मुनीष पाठक निवासी फतेहगंज पूर्वी, रवि कुमार शर्मा, राहुल को लेकर सिविल लाइंस के एक होटल में कॉलगर्ल को लेकर पहुंचा था। नशे में रुपयों को लेकर युवती ने हंगामा और तोड़फ ोड़ शुरू कर दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी और युवती और मुनीश को कमरे में पकड़ लिया। इस प्रकरण में शुरू से ही खेल किया गया। पुलिस ने सबसे पहले होटल मालिक को बचाते हुए होटल के सामने अश्लील हरकतें करने का मुकदमा दर्ज किया और मौके से पकड़े गए युवक और युवती को सिर्फ शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट चौकी इंचार्ज गिरीश जोशी की ओर से लिखाई गई, जबकि वह शाहजहांपुर दबिश में गए हुए थे।
विज्ञापन

मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने होटल परिसर के अंदर घटना को दिखाया और इसमें पांचों आरोपियों के नाम के साथ होटल मालिक का नाम भी जोड़ दिया। इसके अलावा पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ करने और युवती द्वारा तोड़फ ोड़ करने के आरोप की धाराएं बढ़ा दीं। मामले की जांच एसआई पीडी रत्नाकर के हटने के बाद जंक्शन चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विवेचक ने सपा नेता को बचाते हुए पूरा घटनाक्रम होटल के बाहर दिखाते हुए सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता की धारा में चार्जशीट लगाई। मामला एसएसपी तक पहुंचने के बाद उन्होंने दोबारा मामले की जांच करवाकर आईओ सहित खेल करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed