फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   22 days after acid attack, younger sister broke

तेजाब हमले के 22 दिन बाद छोटी बहन ने तोड़ा दम

Wed, 13 Sep 2017 02:05 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 13 Sep 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
तेजाब हमले में गंभीर रूप से झुलसी टांडा सादात की दो सगी बहनों में छोटी बहन ने बीती रात दम तोड़ दिया। दोनों सगी बहनों को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, बड़ी बहन की हालत भी गंभीर बनी हुई है। 21 अगस्त को टांडा सादात निवासी 17 और 15 साल की दो बहनें घर में मच्छरदानी लगाकर सो रही थीं। इसी दौरान किसी ने उन पर तेजाब डाल दिया था, जिसमें दोनों बहनें गंभीर रूप से झुलस गई थी। दोनों को बचाने के प्रयास में उनके दो भाई भी झुलस गए थे। बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया था, छोटी बहन ने सोमवार रात साढ़े बारह बजे दम तोड़ दिया।  तीन पकड़े जा चुके, एक फरार 
विज्ञापन

तेजाब हमले के बाद लड़कियों के पिता ने गांव के ही भूरा, उसके भाई इश्त्याक व नाबालिग पुत्र के साथ ही बहनोई इसरार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भूरा, इश्त्याक को जेल और नाबालिग को किशोर सदन भेजा जा चुका है। इसरार अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed