फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दवा व्यापारी ने थाने में किया जमकर हंगामा, पुलिस से अभद्रता

दवा व्यापारी ने थाने में किया जमकर हंगामा, पुलिस से अभद्रता

Sun, 19 May 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
दवा व्यापारी ने थाने में किया जमकर हंगामा, पुलिस से अभद्रता
बरेली। एक दवा व्यापारी ने शनिवार देर शाम प्रेमनगर थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस से अभद्रता और थाने पहुंची पत्नी से मारपीट की। एक दरोगा की ओर से आरोपी और उसकी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मुकदमे में कोर्ट ने वारंट जारी किया था, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाहबाद निवासी सैय्यद फैजान आयुर्वेदिक दवाओं के थोक व्यापारी हैं। उनकी शादी 31 दिसंबर 2017 को किला क्षेत्र के मोहल्ला रेवती निवासी फूलसवा के साथ हुई थी। निकाह के 22 दिन बाद ही उन दोनों के बीच अनबन हो गई। फूलसवा का आरोप है कि फैजान को दहेज में इनोवा कार चाहिए थी। मना करने पर उसे 23 जनवरी 2018 को पीटकर ससुराल से निकाल दिया गया। उसने प्रेमनगर थाने में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, जो कोर्ट में लंबित है। पत्नी की ओर से फैजान के खिलाफ मारपीट का ही दूसरा मुकदमा थाना कैंट में दर्ज कराया गया था। इन दोनों मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
विज्ञापन

प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम फैजान के घर में मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद दरोगा जितेंद्र कुमार ने दबिश देकर आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी ने पुलिस के साथ जमकर अभद्रता की। पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची तो वहां भी खूब हंगामा किया और उसने थाने से भागने की कोशिश की। मौजूद पुलिस कर्मियों के रोकने पर गाली गलौज की। पीछे से पहुंची फैजान की बहन शाजिया उर्फ रूमाना ने भी पुलिस से अभद्रता की। उसी दौरान फूलसवा भी अपनी मां के साथ थाना प्रेमनगर पहुंच गईं। उन्हें देखकर फैजान और भड़क गया। उसने पुलिस के सामने ही फूलसवा से मारपीट की। किसी तरह पुलिस ने दोनों को अलग किया। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि एसआई जितेंद्र कुमार की ओर से आरोपी फैजान के खिलाफ थाने से भागने की कोशिश करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें शाजिया को भी नामजद किया गया है। फूलसवा ने बताया कि फैजान की एक शादी पहले हो चुकी थी। उसके दो बच्चे हैं। यह बात निकाह के समय उससे छिपा ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed