{"_id":"5ccf3cbbbdec22076e319aae","slug":"21557085371-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग हौज में नहाने गया किशोर लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र के मोहल्ला राम लीला गौटिया निवासी 13 वर्षीय बलवीर 24 अप्रैल को अपने दो दोस्तों के साथ हवाई अड्डे स्थित एक सीमेेंट की हौज में नहाने गया था। बलवीर की मां रामश्री ने बताया कि उसके दोनों दोस्त अगले दिन घर लौट आए लेकिन वह नहीं लौटा। पूछने पर उसके दोस्तों ने कोई भी जानकारी होने से इंकार किया। पूछताछ में महिला ने बताया कि बलवीर कुछ दिन पहले भी लापता हो गया था। काफी ढूंढने पर एक रिश्तेदार ने उसके मुरादाबाद में होने की सूचना दी थी। रामश्री को आशंका है कि वह मुरादाबाद ही पहुंचा है। थाना पुलिस ने बताया कि बलवीर घर से कई बार भाग चुका है। इससे पहले भी वह भीख मांगता पकड़ा जा चुका है। महिला की शिकायत पर प्रेमनगर में उनके बेटे की गुमशुदगी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।