फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गोमांस खिलाकर कराया धर्म परिवर्तन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गोमांस खिलाकर कराया धर्म परिवर्तन

Mon, 25 Mar 2019 01:47 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गोमांस खिलाकर कराया धर्म परिवर्तन
नवाबगंज। मोबाइल पर आई मिस कॉल के बाद शुरू हुई बातचीत में युवती का सैन्यकर्मी से प्रेमप्रसंग हो गया। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने आरोप लगाया कि सैन्यकर्मी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसे पता लगा कि प्रेमी दूसरे धर्म का है। उसे गोमांस खिलाकर धर्म परिवर्तन भी कराया और परिजनों की मदद से बंधक बना लिया। युवती को महीने भर पहले बहन ने यूपी 100 की मदद से मुक्त कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव की युवती के मुताबिक उसके मोबाइल पर नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव के युवक की मिसकॉल आई थी। युवक ने नाम अजय बताया। बातचीत के दौरान प्रेम प्रसंग हो गया। इस बीच युवक ने उसे कस्बा स्थित एक मकान में बुलाकर शादी का झांसा दिया और जबरन संबंध बनाए। शादी के नाम पर टालमटोल करते हुए उसने कई बार यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद वह नाम पता मालूम करते हुए उसके घर पहुंच गई। वहां पता लगा कि प्रेमी दूसरे समुदाय का है। प्रेमी के परिजनों ने उसे बंधक बना लिया। जबरन गोमांस खिलाकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। किसी तरह उसकी बहन को जानकारी हुई तो उन्होंने यूपी 100 को सूचना देकर उसे मुक्त कराया। युवती के मुताबिक महीने भर पहले हुए इस घटनाक्रम के बाद दोनों पक्षों में पंचायत हुई। महीने भर में शादी की बात तय हुई, लेकिन प्रेमी और उसके घरवाले फिर मुकर गए। युवती का कहना है कि आरोपी सैन्यकर्मी है और किसी अन्य प्रदेश में ड्यूटी पर तैनात है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया, युवती ने तहरीर दी है, जांच कराई जा रही है। सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


ऐसा मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। थाने पर तहरीर है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई न होने की स्थिति में पीड़ित पक्ष मुझसे मिलकर शिकायत कर सकता है। - संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed