फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सहारनपुर से बेटे संग आई सिपाही, पति के खिलाफ दिए बयान

सहारनपुर से बेटे संग आई सिपाही, पति के खिलाफ दिए बयान

Sat, 16 Mar 2019 02:22 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 16 Mar 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर से बेटे संग आई सिपाही, पति के खिलाफ दिए बयान
बरेली। पिछले दिनों करगैना बीडीए कॉलोनी के एक पूर्व सिपाही ने अपने 11 साल के बेटे के अपहरण की रिपोर्ट कराई थी। बाद में पुलिस को पता लगा कि बच्चा सहारनपुर में सिपाही पद पर तैनात उसकी पत्नी के पास है। पुलिस के बुलावे पर शुक्रवार को महिला सिपाही अपने बेटे के साथ बरेली आई। उसने बयान दर्ज कराए कि पति से उसकी बनती नहीं है।
विज्ञापन

सहारनपुर के सीओ क्राइम दफ्तर में तैनात महिला सिपाही ने बताया कि पति से वह दस साल से अलग रह रही हैं। बेटा उन्हीं के पास था। जनवरी में पति सहारनपुर गए और बेटे को ले जाने को कहा। तब उन्होंने कहा कि वह अकेले बेटे को नहीं भेजेंगी, साथ में जाकर घुमा लाएंगी। वह 20 जनवरी को छुट्टी की एप्लीकेशन लगाने गईं तो पति चुपचाप बेटे को ले आए। पिछले दिनों वे आकर बेटे को साथ ले गईं। पति को इसकी जानकारी थी पर उन्हें परेशान करने के लिहाज से रिपोर्ट करा दी। बेटा भी उन्हीं के साथ रहना चाहता है। प्रभारी थानाध्यक्ष बच्चू सिंह ने बयान दर्ज कराने के बाद मां-बेटे को साथ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed