फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शाहजहांपुर का घुमंतू गैंग काट रहा था सराफा व्यापारियों की तिजोरी

शाहजहांपुर का घुमंतू गैंग काट रहा था सराफा व्यापारियों की तिजोरी

Tue, 05 Mar 2019 12:19 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर का घुमंतू गैंग काट रहा था सराफा व्यापारियों की तिजोरी
बरेली। जिले के चार कस्बों में एक ही तर्ज कर कई सराफ की तिजोरियां काटकर मोटा माल समेटा गया था। गैंग के बदमाश एक ही बार में मजबूत तिजोरियों के लॉक तोड़ देते थे। पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त जांच में पता चला कि शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र के घुमंतू बदमाशों का गैंग तिजोरियां काट रहा है। पुलिस गैंग को दबोचने में जुटी है। वहीं, गिरफ्तारी के अंदेशे में बदमाश फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

पिछले दो महीने में जिले के कस्बों में कई सराफ की दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। वारदातें तो शहर से सटे कांधरपुर जैसे कई इलाकों में हुईं पर चार बड़ी घटनाओं ने पुलिस के होश उड़ा दिए। इनमें मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, शीशगढ़ और भोजीपुरा क्षेत्र की घटनाएं शामिल हैं। चारों मामलों में सराफ की तिजोरियां काटकर नकदी-जेवर समेटा गया था। घटनाओं के बाद पुलिस की सक्रियता पर सवाल लगे। सराफा कारोबारियों ने धरना-प्रदर्शन और जाम किया। बमुश्किल पुलिस ने जल्द खुलासे के नाम पर लोगों को मनाया और क्राइम ब्रांच का सहयोग लेकर थानों की पुलिस तफ्तीश में जुट गई। जानकारी मिली कि निगोही के चर्चित गांवों के बदमाशों के गैंग ने ये वारदातें की हैं। ये बदमाश घुमंतू प्रकृति के हैं और एक जगह ज्यादा दिन नहीं टिकते। घटना से पहले सटीक रेकी करते हैं और फिर पूरी तैयारी के साथ वारदात करते हैं। लक्ष्य चोरी ही होता है पर अगर कहीं फंसने की गुंजाइश होती है तो लूट, हत्या से भी नहीं चूकते। पुलिस ने संबंधित इलाके में मूवमेंट बढ़ाया तो बदमाशों तक जानकारी पहुंच गई। अब वे खोजे नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

एक ही वार से टूट जाता है लॉक
चार में से तीन मामलों में बरेली की एक प्रतिष्ठित फर्म की बनाई तिजोरियां काटी गईं। क्राइम ब्रांच की तफ्तीश के मुताबिक, गिरोह का कोई सदस्य तिजोरी तोड़ने का मास्टर माइंड है। वह सब्बल जैसी चीज एक खास जगह मारता और एक ही बार में तिजोरी का लॉक टूट जाता है। इस मामले में तिजोरी निर्माता फर्म के पुराने और मौजूद कर्मियों से पूछताछ के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सराफ कारोबारियों की तिजोरियां काटने वाला गैंग चिह्नित कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed