{"_id":"6ad0dcdd974b68369f09c305","slug":"muzaffarpur-bihar-news-death-of-young-lady-her-body-was-buried-in-orchard-four-accused-including-two-family-members-arrested-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4836638-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर: युवती की मौत के बाद बगीचे में दफनाया शव, मां और बड़ी बहन समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरपुर: युवती की मौत के बाद बगीचे में दफनाया शव, मां और बड़ी बहन समेत चार गिरफ्तार
Thu, 15 Oct 2026 08:36 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 08:36 PM IST
सार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में लापता युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जजुआर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में युवती का शव घर के पीछे आम के बगीचे में गड्ढे से बरामद हुआ। पुलिस ने मृतका की मां और बड़ी बहन समेत परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में लापता युवती का शव घर के पीछे आम के बगीचे में गड्ढे से बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले में युवती की मां और बड़ी बहन समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि युवती की मौत के बाद शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था। मामले में ऑनर किलिंग की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने युवती की मौत के बाद शव को छिपाने के लिए उसे बगीचे में दफना दिया था। मामले में प्रेम प्रसंग और ऑनर किलिंग की आशंका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
लापता होने की सूचना के बाद शुरू हुई जांच
ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 13 अक्टूबर को जजुआर पुलिस को डुमरी गांव की युवती के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस को यह जानकारी भी मिली थी कि युवती के परिजनों ने उसे गायब कर दिया है।
विज्ञापन
सूचना का सत्यापन करने के लिए पुलिस टीम युवती के घर पहुंची, लेकिन वहां ताला लगा मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान परिवार के सदस्यों पर ही युवती को गायब करने का संदेह हुआ। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
कॉल रिकॉर्ड के विश्लेषण से मिला सुराग
पुलिस ने जांच के दौरान परिवार के सदस्यों के कॉल रिकॉर्ड और अन्य सूचनाओं का विश्लेषण किया। इसी क्रम में युवती का शव छिपाए जाने की बात सामने आई। पुलिस ने 14 अक्टूबर को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में सुबोध चौधरी, उषा देवी, प्रीति कुमारी और अविनाश कुमार शामिल हैं। सभी जजुआर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घर के पीछे आम के बगीचे में गड्ढे से युवती का शव बरामद किया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए।
प्रेम प्रसंग और ऑनर किलिंग के एंगल से जांच
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया कि युवती ने प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या कर ली थी। उनका कहना है कि युवती की मौत के बाद उन्होंने घर के पीछे बगीचे में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया।
हालांकि, पुलिस ने अभी युवती की मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले में ऑनर किलिंग की आशंका की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच से मौत की परिस्थितियों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों की जांच की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मौत की असली वजह और घटनाक्रम की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही होगी।