फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   youth-arrested-for-blackmailing-girl-with-nude-video-demanded-rs-10000-to-avoid-social-media-leak

युवती का नहाते समय बनाया न्यूड वीडियो: सोशल मीडिया में वायरल की धमकी देकर वसूले 10 हजार रुपए, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 08:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 08:28 PM IST
सार

युवती के निजी फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देकर 10 हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रूपेश भारती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन
youth-arrested-for-blackmailing-girl-with-nude-video-demanded-rs-10000-to-avoid-social-media-leak
ब्लैक मेल करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार।

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में युवती के निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पामगढ़ थाना क्षेत्र में आरोपी पर युवती के नहाते समय चुपके से अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और उन्हें इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देकर 10 हजार रुपये वसूलने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रूपेश भारती को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पैसे लेने के बाद भी करता रहा ब्लैकमेल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता के घर में नहाते समय उसके निजी फोटो और वीडियो चुपके से बना लिए थे। इसके बाद आरोपी ने इन्हें इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देकर युवती से 10 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी आरोपी ने युवती को परेशान करना बंद नहीं किया। पीड़िता के मुताबिक, पैसे नहीं देने पर आरोपी गाली-गलौज करता था और जान से मारने की धमकी भी देता था। लगातार परेशान किए जाने के बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
पीड़िता की शिकायत पर पामगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 77, 79 और 308(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में पामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रूपेश भारती को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किसी को ब्लैकमेल करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में पीड़ितों को बिना डर के पुलिस से शिकायत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed