फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शहर विधायक का नाम लेकर गुंडागर्दी करने वाले पूर्व पार्षद प्रत्याशी पर रिपोर्ट दर्ज

शहर विधायक का नाम लेकर गुंडागर्दी करने वाले पूर्व पार्षद प्रत्याशी पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 25 Sep 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 25 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
शहर विधायक का नाम लेकर गुंडागर्दी करने वाले पूर्व पार्षद प्रत्याशी पर रिपोर्ट दर्ज
 शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार का नाम लेकर मारपीट करने और धमकी देने वाले पूर्व बीजेपी पार्षद प्रत्याशी बृजेश पटेल, निव्रेश और दो अज्ञात के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोमवार को थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे कांकड़टोला निवासी कलीम का आरोप है कि बृजेश अपने साथियों के साथ अक्सर मारपीट करता है। बीती रात भी उसने मारपीट की और सिर फोड़ दिया। कलीम ने आरोप लगाया कि ईट पजाया चौराहे पर शराब की दुकान पर बृजेश का अड्डा है। शराब के नशे में अपने साथियों के साथ मिलकर आए दिन खाला की बेटी को छेड़ता है। विरोध करने पर वह बीजेपी नेताओं से जान पहचान बताता है। खाला चांद बी ने शहर विधायक से बात की और सारी कहानी बताई। इस बात की भनक किसी तरह बृजेश को लग गई तो वह मारपीट करने पर उतारू हो गया। रविवार की रात उसने दोस्तों के साथ मिलकर हमला भी कर दिया। पिछले चुनाव में बृजेश ने हजियापुर वार्ड 15 से पार्षद का चुनाव लड़ा था। चुनाव में बृजेश को करारी हार मिली और चौथे नंबर पर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed