{"_id":"5996d9f84f1c1b2a5f8b45e0","slug":"21503058424-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध की गला रेतकर हत्या
Updated Fri, 18 Aug 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैगलगंज/ हैरमखेड़ा (लखीमपुर खीरी)। ट्यूबवेल पर रात में रहकर फसल की रखवाली कर रहे कोतवाली मैगलगंज के गांव बेहड़ा जोरावर निवासी 65 वर्षीय प्रहलाद की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से चारपाई की पाटी पर गला रेतकर हत्या कर दी। बुजुर्ग के सुबह घर न पहुंचने पर जब उनका मंझिला पुत्र खेत पर गया तो देखा पिता का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था और गला नीचे की ओर लटक रहा था। बुजुर्ग की हत्या की खबर सुनते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ मितौली ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर परिवार वालों और ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी ली है। बहरहाल हत्या के कारणों से अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव बेहड़ा जोरावर निवासी रामसनेही ने बताया कि उसका करीब 16 बीघा का खेत गांव से करीब एक किलोमीटर दूर है। खेत में गन्ना, धान की फसल बोई हुई है। कुछ भाग में सब्जी की खेती होती है। खेत में ही ट्यूबवेल लगा है। फसल की रखवाली के लिए उसके पिता प्रहलाद नलकूप पर रुकते थे। बृहस्पतिवार की शाम खाना खाकर पिता नलकूप पर चले गए। रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह जब पिता सात बजे तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों को चिंता हुई। इस पर वह तलाश करते हुए जब खेत पर पहुंचे तो देखा पिता का खून से सना शव शव चारपाई पर पड़ा था और गला पाटी से नीचे लटकर रहा था। पाटी पर गला रखकर काटे जाने के निशान मिले हैं। यह देख उसने घर वालों को सूचना दी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ रोते-विलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर इंस्पेक्टर अशोक कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और घर वालों व ग्रामीणों से घटना के बाबत पूछताछ की। उधर सीओ मितौली एलडी भारती भी गांव पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
000000000000000000000
शराब के पौवे और गिलास मिले
जिस जगह पर वृद्ध की हत्या की गई, उससे कुछ दूरी पर स्थित एक झोपड़ी के पास शराब के दो पौवे खाली पड़े थे। मौके पर चार प्लास्टिक के चार गिलास भी मिले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारों की संख्या चार से कम नहीं थी। हत्यारों ने वहां बैठकर पहले शराब पी, उसके बाद वृद्ध की हत्या कर दी। पुलिस ने पौवे और गिलासों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
0000000000000000
बाल्टी में भरे पानी में धोए हाथ
बुजुर्ग प्रहलाद अपनी चारपाई के पास पानी से भरी बाल्टी और एक लोटा रखते थे। बाल्टी थाली से ढकी रहती थी। बाल्टी में पानी लाल मिला हैं। ऐसा लगता है कि हत्यारों ने घटना को अंजाम देने के बाद बाल्टी में भरे पानी में हाथ आदि धोए।
..........
कोई दुश्मनी नहीं तो कोई क्यों ले लेगा जान
मृतक के पुत्रों और ग्रामीणों का कहना है कि प्रहलाद झाड़फूंक का भी काम करते थे। सर्प, बिच्छू आदि काटने पर भी लोग उनके पास झाड़फूंक कराने आते थे। प्रहलाद की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी तो आखिर कोई उनकी जान क्यों लेता। पुलिस भी घटना के कारणों को लेकर अभी तक कोई क्लू नहीं खोज पाई है।
वर्जन........
वृद्ध का गला रेतकर हत्या की गई है। पुत्र की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की वजह अभी निकल कर सामने नहीं आई है। घर वाले किसी भी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।
अशोक कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर मैगलगंज