फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ठिरिया खेतल में लगातार तीसरे रोज भी पूरे दिन चला हाईवोल्टेज ड्रामा

ठिरिया खेतल में लगातार तीसरे रोज भी पूरे दिन चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Fri, 21 Jul 2017 10:02 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
ठिरिया खेतल में लगातार तीसरे रोज भी पूरे दिन चला हाईवोल्टेज ड्रामा
फोटो ---
विज्ञापन


मंदिर की सुराही पर दो समुदाय में घमासान, तनाव
- सीओ, एसडीएम डटे रहे, तीन थानों की पुलिस तैनात
- पलायन की धमकी के बाद दो सुराही पर बनी सहमति

फतेहगंज पश्चिमी। गांव ठिरिया खेतल में मंदिर पर सुराही लगाने पर चल रहे विवाद में घमासान मचा रहा। दोनों पक्षों के लोगों के आमने-सामने आने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। गुस्साये लोगों में धक्का मुक्की के बाद एक समुदाय ने मंदिर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। गांव में तनाव की स्थिति बनते देखकर सीओ और एसडीएम मौके पर डट गए। लोगों को समझाया गया, लेकिन दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं थे। एक समुदाय चाहता था कि मंदिर पर चार सुराही लगे, जबकि दूसरा समुदाय दो सुराही से ज्यादा नहीं लगने दे रहा था। बढ़ते हंगामे के बीच एक समुदाय ने धमकी दे डाली कि अगर मंदिर पर दो से ज्यादा सुराही लगी तो वह गांव से पलायन कर जाएंगे। इसके बाद दूसरा समुदाय भी नरम पड़ गया। पलायन की धमकी के बाद दोनों पक्षों में दो सुराही लगाने पर सहमति बन गई।

गांव ठिरिया खेतल में एक मंदिर पर चार सुराही लगी हुई थी। पिछले दो दिनों से एक समुदाय चाहता था कि मंदिर पर दो सुराही लगे। गुरुवार को एक पक्ष ने मरम्मत की पर्चियां दिखाते हुए चार सुराही लगाने पर जोर दिया, लेकिन दूसरा समुदाय दो सुराही पर ही अड़ा हुआ था। मामले का पटाक्षेप न होते देखकर एक समुदाय ने अधिकारियों के सामने धमकी दे डाली कि दो से ज्यादा सुराही लगी तो वह गांव से पलायन कर देंगे। वहीं गांव के मंदिर पर प्रदर्शन कर रहे महिला और पुरुषों ने धमकी दी कि चार सुराही नहीं लगी तो वह मंदिर से हटेंगे ही नहीं, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


खुराफाती तत्व होंगे पाबंद
एसडीएम राजेश कुमार, सीओ सीमा यादव, एसएचओ ब्रजराज सिंह की अगुआई में फतेहगंज पश्चिमी, शाही, मीरगंज थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही। पलायन की धमकी के बाद एसडीएम-सीओ के समझाने पर एक समुदाय मंदिर पर दो सुराहियां ही लगवाने पर राजी हो गया जिसके बाद धरना दे रहे महिला और पुरुष उठ गए। सीओ मीरगंज सीमा यादव के मुताबिक खुराफाती तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। मुचलका पाबंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग और पथराव की उड़ती रही अफवाह
गांव में तनाव होने के बाद खुराफाती फायरिंग और पथराव की अफवाह उड़ाते रहे। मौके पर डटी पुलिस ने तनाव की स्थिति को काबू में रखा। दिनभर चले विवाद के बाद दोनों समुदायों के बीच राजीनामा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed