{"_id":"594c9a1f4f1c1bea498b47aa","slug":"21498192415-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में संदिग्ध आतंकी दाखिल होने से बरेली में अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में संदिग्ध आतंकी दाखिल होने से बरेली में अलर्ट
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
बरेली।
दिल्ली मेें संदिग्ध आतंकियों के दाखिल होने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से बरेली में भी अलर्ट जारी किया गया है। आईजी एसके भगत ने एसएसपी जोगेंद्र कुमार के जरिये सभी थानों की पुलिस को अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिया है। बरेली सहित सूबे के चार जिलों में खासतौर पर अलर्ट जारी किया गया है।
खुफिया इकाइयों का इनपुट है कि दिल्ली सहित देश के बड़े शहरों में आतंकी घटना अंजाम देने के लिए बड़ी संख्या में दहशतगर्द दाखिल हो गए हैं। यह सामान्य गतिविधियों को करते हुए बड़ी आतंकी घटना को कर सकते हैं। आईजी ने जनपद में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि बरेली में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का जासूस मोहम्मद एजाज पकड़ा जा चुका है। वहीं बहेड़ी, भोजीपुरा सहित कई ब्लॉक में स्लीपिंग माड्यूल के सक्रिय होने के इनपुट मिल चुके हैं।
जांचे जा रहे होटल, लॉज
अलर्ट के बाद बरेली में बाहर से आकर रहने वालों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। सैन्य क्षेत्र और त्रिशूल एयरबेस के आसपास कॉलोनियों में पुलिस गश्त भी बढ़ाई गई है। वहीं, होटल और लॉज में भी बाहर से आकर ठहरने वालों की जानकारी पुलिस को तत्काल देने के लिए कहा गया है। संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पुलिस को जानकारी देने की अपील की गई है।