फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रेमिका को फोटो वायरल करने की दी धमकी

प्रेमिका को फोटो वायरल करने की दी धमकी

Mon, 11 Mar 2019 01:35 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका को फोटो वायरल करने की दी धमकी
बरेली। बारादरी क्षेत्र निवासी एक युवती के जनवरी में लापता होने के बाद पिता ने इज्जतनगर के गांव मुड़िया अहमदनगर निवासी सरताज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती को खोजकर परिजनों के हवाले कर दिया। हालांकि युवती ने प्रेमी के पक्ष में बयान दिए थे, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। आरोप है कि अब युवक युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करता है। साथ ही परिवार को पांच लाख रुपये रंगदारी देने के लिए धमकता है। उसने फर्जी निकाहनामा भी बनवा लिया है। युवती ने बताया कि आरोपी के दबाव में उसने माता पिता के खिलाफ बयान दिए थे। आरोपी के परिवारवाले भी उस पर उसके साथ रहने का दबाव बना रहे है। बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed