{"_id":"5c261ea9bdec225710735630","slug":"201546002089-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़बड़ी की वजह से पकड़े गए लुटेरे, साथियों की तलाश में दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हड़बड़ी की वजह से पकड़े गए लुटेरे, साथियों की तलाश में दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचौलिया। दवा व्यापारी को लूटने के बाद पीछा होता देख बदमाश हड़बड़ाहट में सीधे हरदोई जिला के गांव लोना की ओर न जाकर सोनौवा गांव की ओर मुड़ गए थे। उनकी इसी गलती के चलते पहले से अलर्ट ग्रामीणों ने दो बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस इन बदमाशों से पूछताछ के बाद अन्य साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
कस्बे में करीब तीस साल से मेडिकल स्टोर चलाने वाले दवा व्यापारी शिवशंकर शुक्ला रोज की भांति गुरुवार शाम को अपने पुत्र शशांक के साथ बाइक से उचौलिया से अपने घर जंगबहादुरगंज जा रहे थे। रास्ते में मोहीउद्दीनपुर चौराहे पर बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचे लगाकर उनका बैग छीनकर हरदोई जिले के लोना गांव जाने वाले संपर्क मार्ग पर भागे तो शशांक ने अपनी बाइक उनके पीछे लगा दी थी। उधर आगे सोनौवा गांव तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा तो व्यापारी पिता पुत्र सोनौवा गांव वालों को मामले की जानकारी देकर उचौलिया चौकी आ गए। उधर, चौकन्ने ग्रामीण आगे वाली बाइक सवार तीन बदमाशों को तो नहीं रोक पाए थे, लेकिन पीछे से आए बाइक सवार दोनों बदमाशों को दबोच लिया था। इधर दवा व्यापारी ने बताया कि बैग में महज ढाई हजार रुपये थे। पुत्र शशांक का कहना है कि भले ही रुपये कम थे, लेकिन उन्होंने इसलिए पीछा किया कि बदमाश पकड़ जाएं तो फिर ऐसी घटना को अंजाम देने की उनकी हिम्मत नहीं पड़ेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश उचौलिया से ही उनके पीछे लग गए थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। चौकी प्रभारी हर्षित कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को दवा व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात में पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।