फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ठिरिया में आमने-सामने आए दो गुट, टकराव टला

ठिरिया में आमने-सामने आए दो गुट, टकराव टला

Sun, 03 Sep 2017 01:43 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
ठिरिया में आमने-सामने आए दो गुट, टकराव टला
बरेली।
विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया निजावत खां में मामूली बात पर प्रभावशाली परिवारों से जुड़े दो पक्ष लाइसेंसी हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। हालांकि, संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से टकराव टल गया।

ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद ठिरिया में लोगों का एक-दूसरे के घर जाकर मिलना-जुलना जारी था। इस बीच एक नामी बेकरी संचालक का 15 वर्षीय पुत्र बाइक से अपनी बेकरी की ओर जा रहा था। बताते हैं कि उसकी बाइक चेयरमैन परिवार के एक शख्स की खड़ी हुई कार से टकरा गई, जिससे कार पर खरोंचे आ गईं। इस पर कार स्वामी ने बेकरी संचालक के पुत्र की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी पर बेकरी स्वामी पक्ष के तमाम लोग मौके पर आ गए। दोनों पक्षों में बड़ा टकराव हो जाता, यदि मौके पर मौजूद संभ्रांत लोग ईद का दिन होने का वास्ता देकर उन्हें न हटाते। देर रात एक पक्ष के तहरीर देने की भी चर्चा थी। हालांकि इंस्पेक्टर कैंट ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed