{"_id":"5b5b6e4f4f1c1bac7d8b50a5","slug":"191532718671-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और ठग कंपनी, ग्लेज इंडिया ने बेरोजगारों से करोड़ों ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक और ठग कंपनी, ग्लेज इंडिया ने बेरोजगारों से करोड़ों ठगे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारादरी क्षेत्र में ही ठगी का एक और मामला सामना आया है। पीलीभीत बाईपास पर पासपोर्ट सेवा केंद्र वाली बिल्डिंग में पहली मंजिल पर ऑफिस खोलकर ग्लेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों ठग लिए। ठगी के शिकार हुए एक हजार से ज्यादा युवा सिर्फ बरेली नहीं बल्कि देश के कई हिस्सों से नौकरी का सपना लेकर यहां पहुंचे थे। कंपनी की टालमटोल पर कुछ युवाओं ने शुक्रवार को विरोध किया तो हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और कंपनी से जुड़े करीब दर्जन भर लोगों को थाने ले आई। मामले की रिपोर्ट भी थाना बारादरी में दर्ज कर ली गई है।
एफआईआर दर्ज कराने वाले लखनऊ में गढ़ी चुनौटी बंथरा निवासी अमन सिंह ने बताया उन्हें उनके ममेरे भाई सत्यम के माध्यम से फोन कराकर बताया गया था कि कंपनी में 18500 रुपये जमा करने पर खाद्य विभाग में 20 हजार रुपये महीने की नौकरी दिलाई जाएगी। उन्होंने 14 जुलाई को रकम जमा की थी। उन्हें नौकरी तो नहीं मिली लेकिन ऑफिस में ट्रेनिंग के नाम पर अपनी ही तरह तीन और सदस्य बनाने को कहा गया। नौकरी के मसले पर लगातार टालमटोल की गई तो अमन ने ठगी का यह मामला समझ लिया और अपनी रकम मांगनी शुरू कर दी। इसी बात पर शुक्रवार शाम को विवाद हो गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस कंपनी के ऑफिस से करीब दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं अमन की ओर से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के मामले में ग्लेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - महेश सिंह, इंस्पेक्टर बारादरी, लॉ एंड ऑर्डर