{"_id":"5b01d3644f1c1beb7e8b4a35","slug":"191526846308-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपती दुपहरी में चार घंटे बेहाल रहे यात्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तपती दुपहरी में चार घंटे बेहाल रहे यात्री
Updated Mon, 21 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी।
सर्दियों के बाद गर्मियों में भी पटरी बदलने के कामों की वजह से ट्रेनों के प्रभावित होने का सिलसिला जारी है। रविवार को बंथरा से शाहजहांपुर के बीच चार घंटे का ब्लॉक रहने से लखनऊ रूट की पांच से ज्यादा महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित हो गईं। चिलचिलाती गर्मी में ट्रेनों के यहां-वहां खड़े हो जाने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
बंथरा से शाहजहांपुर के बीच 52 कि लोग्राम की पटरी को बदलकर 60 किलोग्राम घन वर्गमीटर करने का काम रविवार की दोपहर 12 बजे से शुरू किया गया। अप लाइन पर पटरी बदलने के काम के चलते प्रयाग बरेली मुगलसराय एक्सप्रेस, वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत पांच से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हो र्गइं। इन ट्रेनों को शाहजहांपुर के पास खड़ा रखा गया। शाम चार बजे तक काम होने के बाद ब्लॉक हटाया गया, जिसके बाद ट्रेन का रूट खुल सका।