{"_id":"5c4770f0bdec2273970e3d1e","slug":"181548185840-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दरोगा ने पुलिस में नौकरी के नाम पर ठगे डेढ़ लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी दरोगा ने पुलिस में नौकरी के नाम पर ठगे डेढ़ लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फर्जी दरोगा ने एक युवक को पुलिस में नौकरी देने का झांसा देकर पौने दो लाख रुपये हड़प लिए। युवक की मां ने थाना बारादरी में आरोपी के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आग अहमद अली की भगवाई देई ने पिछले साल बेरोजगार बेटे ललित की पुलिस में नौकरी के लिए सनराइज कालोनी के निखिल को किस्तों में डेढ़ लाख रुपये दिए। निखिल उनके बड़े बेटे का साढ़ू है। वह जब आता तो दरोगा की वर्दी में आता था। बताया कि लोगों को गुमराह करने के लिए निखिल ने महानगर कालोनी में एक आलीशान फ्लैट ले लिया और वहां पर ट्रेनिंग कराने लगा। इस पर ललित के बड़े भाई भगवान दास ने निखिल से कहा कि ट्रेनिंग तो पुलिस लाइन में दी जाती है। कुछ दिन बाद निखिल ने मुरादाबाद ट्रेनिंग सेंटर के नाम पर तीस हजार रुपये और मांगे। जब नौकरी नहीं लगी तो ललित ने निखिल से रुपये वापस मांगे। इस पर निखिल ने 95 हजार रुपये का चेक दिया पर वो बाउंस हो गया। आरोप है कि निखिल ने रुपये मांगने पर ललित को जान से मारने की धमकी दी है। इस दौरान आरोपी महानगर कालोनी छोड़ कर दूसरी जगह चला गया। ललित की मां की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने निखिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर केवी सिंह ने बताया कि आरोपी का नंबर सर्विलांस पर लगवा दिया है। सुराग मिलने पर कार्रवाई होगी।