{"_id":"6a8f501813e5be20cc006c50","slug":"pickup-truck-hits-and-drags-motorcyclista-textile-merchant-for-50-meters-he-dies-bhadohi-news-c-192-1-svns1035-160057-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बाइक सवार कपड़ा व्यवसायी को पिकअप ने टक्कर मारकर 50 मीटर घसीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बाइक सवार कपड़ा व्यवसायी को पिकअप ने टक्कर मारकर 50 मीटर घसीटा, मौत
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के विसुंदरपुर आदर्श इंटर कॉलेज के पास मंगलवार की रात आठ बजे वाराणसी से लौट रहे कपड़ा व्यवसायी को सामने से आ रहे पिकअप टक्कर मारने के बाद 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में बाइक सवार कपड़ा व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर साथ बैठे उनका साथी घायल हो गया। पिकअप चालक भागने लगा। गुरसंडी चौकी के पास पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। चालक की पुलिस तलाश कर रही है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के नीबी गहरवार गांव निवासी दीपेश कुमार दुबे (42) पिछले पांच वर्ष से शहर कोतवाली क्षेत्र के महुवरिया मोहल्ले में कपड़े की दुकान का संचालन कर रहे थे। कटरा कोतवाली क्षेत्र के मकरीखोह मोहल्ले में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे। वह मंगलवार को अपने एक साथी के साथ बाइक से वाराणसी साड़ी खरीदने गए थे। वहां पर ऑर्डर देने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।
रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र के विसुंदरपुर आदर्श इंटर कॉलेज के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद 50 मीटर दूर घसीटते चली गई। दीपेश सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजन को सूचना देकर दीपेश और उनके साथ को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दीपेश को मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दीपेश के दो भाई में छोटे थे। उनसे एक बेटा और एक बेटी हैं। चचेरे भाई रवि दुबे ने बताया कि मसारी निवासी पिकअप चालक और खलासी दोनों नशे में थे। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि हादसा करने वाली गाड़ी को पकड़कर प्राथमिकी दर्ज कर गई है। चालक की तलाश की जा रही है।