फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नेता परिवार के साथ भैयादूज पर पैतृक गांव गए थे, पीछे चोरों ने घर को बनाया निशाना

नेता परिवार के साथ भैयादूज पर पैतृक गांव गए थे, पीछे चोरों ने घर को बनाया निशाना

Sat, 10 Nov 2018 02:36 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
नेता परिवार के साथ भैयादूज पर पैतृक गांव गए थे, पीछे चोरों ने घर को बनाया निशाना
बरेली। विशाल सिटी में जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह के घर से 10 लाख रुपये की नकदी और जेवर चोरी हो गए। मनोहर परिवार के साथ भैयादूज पर गांव केसरपुर गए थे। उनके पीछे चोरों ने दिनदहाड़े घर को निशाना बना लिया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी अभिनंदन फील्ड यूनिट के साथ जदयू नेता के घर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने पड़ताल करने के बाद चोरों की संख्या दो-तीन बताई है।
विज्ञापन

जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह फोटो स्टेट का कारोबार करते हैं। 10 सालों से विशाल सिटी के हाउस नंबर वन में पत्नी नीलम सिंह, बेटे आयुष और शिखर के साथ रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह दस बजे वह परिवार के साथ केसरपुर चले गए थे। भैयादूज मनाने के बाद शाम को घर लौटे तब चोरी का पता चला। चोर ड्राइंग रूम की खिड़की का ग्रिल उखाड़कर घर में घुसे थे।
विज्ञापन


सिर्फ दो लॉकर तोड़े, चोरों को पता था कहां रखे हैं जेवर, नकदी
चौंकाने वाली बात यह है कि चोरों ने अंदर के कमरे में सिर्फ एक लोहे की आलमारी के दो लॉकर तोड़े, बाकी किसी अलमारी को हाथ नहीं लगाया। फील्ड यूनिट को इन्हीं लॉकर से पांच फिंगर प्रिंट मिले हैं। चोरों को घर का पूरा अंदाजा था। उन्हें यह भी मालूम था कि किस अलमारी में नकदी और जेवर हैं। यही वजह है कि पुलिस को घर में दिवाली से पहले टाइल्स और पुताई का काम करने वाली लेबर पर शक है। घर से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता के घर के कोने में बैठता था चौकीदार
कॉलोनी में रहने वाले एक बच्चे ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को घर के पास दोपहर में देखा था। पुलिस ने पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची है। एक फुटेज में कुछ संदिग्ध युवक नजर आए हैं। पुलिस उनकी तस्दीक करा रही है। मनोहर सिंह का घर सुपर सिटी गेट पर है। यहां हमेशा चौकीदार बैठता था, लेकिन सोसाइटी के खर्च के विवाद में चौकीदार को हटा दिया गया।

चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ सीसीटीवी फुटेज से मदद मिली है। घर से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। - सतीश कुमार, इंस्पेक्टर बारादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed