फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बमनपुरी का सराफा कारोबारी लक्सर में लुटा

बमनपुरी का सराफा कारोबारी लक्सर में लुटा

Mon, 08 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बमनपुरी का सराफा कारोबारी लक्सर में लुटा
बरेली। जेवर सप्लाई करने गए सराफा कारोबारी को लक्सर में हमला करके लूट लिया गया। गंभीर हालत में उन्हें लक्सर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीआरपी की सूचना पर देर रात बरेली से उनके परिजन लक्सर रवाना हो गए। पुलिस का मानना है कि उनके साथ लाखों की लूट हुई है, मगर व्यापारी ने सिर्फ दो हजार रुपये और दो मोबाइल लूटे जाने की बात कही है।
विज्ञापन

छोटी बमनपुरी निवासी सराफा कारोबारी अवधेश रस्तोगी उर्फ काका जेवर बनवाकर सहारनपुर, मेरठ आदि जगह सप्लाई करते हैं। रविवार सुबह भी अवधेश कारोबार के सिलसिले में सहारनपुर गए थे। देर रात जीआरपी लक्सर से उनके घर पर फोन आया कि अवधेश गंभीर हालत में मेरठ के एक नर्सिंग होम में भर्ती हैं। अवधेश सहारनपुर से लक्सर जाने के लिए रवाना हुए, मगर वह ट्रेन लक्सर नहीं जाती थी। इसके चलते लक्सर बाईपास पर ट्रेन धीमी हुई तो वह वहीं पर ट्रेन से उतर गए और पैदल लक्सर रेलवे स्टेशन की तरफ चल दिए।
विज्ञापन

सहारनपुर से ही शुरू हो गई थी रेकी
अवधेश के पीछे सहारनपुर से ही एक युवक लग गया था। वह भी लक्सर जाने की बात कहकर उनके साथ ही बाईपास पर उतरा। दोनों पैदल जा रहे थे, इसी बीच किसी ने उनके सिर पर भारी वस्तु से हमला कर दिया। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जब होश आया तो खुद को अस्पताल में पाया। अवधेश का कहना है कि उनके दो हजार रुपये और दो मोबाइल गायब हैं। लक्सर पुलिस और शहर के व्यापारियों का कहना है कि अवधेश के पास सोना भी था, जो लूटा गया है, मगर उन्होंने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed