फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मेरठ की युवती को जंक्शन परिसर से अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म

मेरठ की युवती को जंक्शन परिसर से अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 17 Jul 2018 12:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 17 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
मेरठ की युवती को जंक्शन परिसर से अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म
 ट्रेन से बरेली जंक्शन उतरी मेरठ की युवती यहां दो ऑटो चालकों के चंगुल में फंस गई। दोनों ड्राइवर मदद के बहाने उसे ऑटो से अगवा कर मढ़ीनाथ के एक निर्माणाधीन मकान में ले गए जहां रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह जब वे उसे ऑटो से लेकर सिठौरा की ओर जा रहे थे तभी इत्तफाक से रास्ते में पुलिस ने चेकिंग के लिए ऑटो को रोक लिया। एक ड्राइवर के ऑटो छोड़कर भागने के बाद चौकन्नी हुई पुलिस ने दूसरे ड्राइवर को दबोचकर पूछताछ की तो सारा माजरा साफ हो गया।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई 22 वर्षीय युवती को पुलिस मानसिक मंदित बता रही है। पुलिस के मुताबिक मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके के मोहल्ला गणेशपुरी की रहने वाली यह युवती शनिवार शाम परिवार को बगैर कुछ बताए घर से निकल गई थी। रात में किसी समय बरेली जंक्शन उतरने के बाद वह प्लेटफार्म पर ही सो गई। सुबह वह सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंची और काफी देर तक एक डिवाइडर पर बैठी रही। इसी दौरान वह ऑटो ड्राइवर मनोज और वीरेश की निगाह में आई। दोनों काफी देर उससे बातचीत करते रहे, फिर खाना खिलाने के बहाने ऑटो में बैठाकर मढ़ीनाथ में ओमप्रकाश के निर्माणाधीन मकान में ले गए। ओमप्रकाश ने अपने निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा किराये पर रहने के लिए मनोज को दे रखा है। दोनों ने दिन भर युवती को यहीं रखा और फिर रात को उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह दोनों उसे लेकर सिठौरा की ओर जा रहे थे तभी पुलिस चेकिंग में पकड़े गए। पुलिस को देखते ही मनोज तो भाग गया, लेकिन फतेहगंज पूर्वी निवासी वीरेश को पुलिस ने दबोच लिया। सामूहिक दुष्कर्म का मामला पता लगने के बाद जिला अस्पताल में युवती का मेडिकल कराया गया। उसे अब महिला थाने में रखा गया है। वीरेश को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसआई ब्रजपाल सिंह ने बताया कि युवती की हापुड़ में मौसी रहती हैं। उसने बताया कि वह मौसी से मिलने ही घर से निकली थी। युवती यह नहीं बता पा रही है कि वह बरेली कैसे पहुंच गई। उसके परिवार को पुलिस ने सूचना दे दी है।
विज्ञापन


मारने के लिए ले जा रहे थे सिठौरा या बेचने के लिए
ऑटो ड्राइवर वीरेश से पूछताछ में पुलिस उससे यह तो नहीं उगलवा सकी कि वे युवती को सिठौरा की ओर किस मकसद से ले जा रहे थे, लेकिन अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि दोनों का इरादा या तो युवती की हत्या करने का था या फिर उसे सिठौरा में जिस्मफरोशी के धंधे के लिए बेचने का। पूछताछ मेंयह जरूर पता चला कि रात में गैंगरेप के दौरान जब युवती चीखी-चिल्लाई तो उन्होंने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया और बार-बार उसे जान से मारने की धमकी देते रहे। बता दें कि इससे पहले अप्रैल में भी एक युवती को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया था। तब भी दोनों आरोपी ऑटो ड्राइवर ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो पर नहीं मिला पुलिस का स्टिकर
ऑटो में यात्रा के दौरान यातायात पुलिस का महिलाओं को पूरी सुरक्षा देने का दावा एक बार फिर फर्जी साबित हुआ। दरअसल ट्रैफिक पुलिस ने कुछ समय पहले शहर में चलने वाले सभी ऑटो पर स्टिकर लगाने का दावा किया था। इस स्टिकर पर ऑटो ड्राइवर और उसके मालिक की सारी जानकारी दर्ज करने की बात कही गई थी, लेकिन युवती से गैंगरेप करने वाले युवकों के ऑटो पर यह स्टिकर नहीं मिला। इससे पहले शहर के टॉप कैरट ज्वैलरी शोरूम में लूटपाट के एक आरोपी के ऑटो पर भी पुलिस का स्टिकर नहीं मिला था।


--
मेरठ की युवती से दुष्कर्म के बाद एक ऑटो ड्राइवर को पकड़ा गया है। दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके परिवार को सूचना भिजवा दी गई है। - अशोक मीना, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed