फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कप्तान और सीओ के नाम पर सभासद की उगाही का ऑडियो वायरल

कप्तान और सीओ के नाम पर सभासद की उगाही का ऑडियो वायरल

Wed, 20 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कप्तान और सीओ के नाम पर सभासद की उगाही का ऑडियो वायरल
पार्षद के एसएसपी, सीओ के नाम पर उगाही करने का ऑडियो वायरल
विज्ञापन

क्लिप में पार्षद ऑटो और टेंपो वालों को महीनेदारी की रकम बढ़ाने की दे रहे धमकी
एसएसपी बोले- पुलिस अफसरों के पदनाम का दुरुपयोग करने वाले को कराएंगे ट्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। नगर निगम के एक पार्षद का एसएसपी और सीओ के नाम से ऑटो और टेंपो वालों से वसूली करने की बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। ऑडियो में पार्षद ऑटो और टेंपो वालों को महीनेदारी की रकम तीन सौ से बढ़ाकर पांच सौ रुपये देने को कह रहा है। यह आवाज पुराने शहर के एक पार्षद की बताई जा रही है।
ऑडियो में पार्षद किसी व्यक्ति पर दबाव बना रहा है कि अब एसएसपी और सीओ ने वसूली का रेट बढ़ा दिया है। महीने का 300 रुपये प्रति टेंपो नहीं, बल्कि 500 रुपये देना होगा। इस पर वह व्यक्ति कहता है कि इस महीने का पांच लाख रुपया इकट्ठा हो चुका है। उसे शाम तक पहुंचा दिया जाएगा। इसके बाद फोन कट जाता है। पुलिस अब अफसरों के नाम से वसूली करने वाले पार्षद और इस ऑडियो की हकीकत जनाने में जुट गई है। बताते हैं कि इस पार्षद का नाम कांकरटोला के मीट दुकानदार मोहम्मद सलीम से पुलिस की सेटिंग कराने की कोशिश करने के मामले में भी उछल चुका है। इस मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सिपाही श्रीपाल और हरीश को सस्पेंड किया था। बाद में सीओ नीति द्विवेदी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कांकरटोला चौकी इंचार्ज अली मियां जैदी को भी सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के नाम पर किला में होती है वसूली
किला में इमरान नाम का शख्स कभी क्राइम ब्रांच का मुखबिर हुआ करता था, लेकिन वह वर्तमान में क्राइम ब्रांच के नाम पर अवैध वसूली करता है। पुलिस की जानकारी में होने के बावजूद उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो थाने तक पहुंचने पर पार्षद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मीट व्यापारी के मामले में चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को सस्पेंड किया जा चुका है। इस मामले में पार्षद की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed