फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फोन पर बताएगी पुलिस, आपकी शिकायत का समाधान हो गया

फोन पर बताएगी पुलिस, आपकी शिकायत का समाधान हो गया

Mon, 11 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोन पर बताएगी पुलिस, आपकी शिकायत का समाधान हो गया
फोन पर बताएगी पुलिस, आपकी शिकायत का समाधान हो गया
विज्ञापन

एसएसपी ने की थानों में फरियादियों को राहत दिलाने की पहल
हर थाने पर बनेगी हेल्पडेस्क, हर शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। अब थाने पर आने वाली शिकायत का निस्तारण होने के बाद वादी को फोन करके जानकारी दी जाएगी कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई हो गई है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस लाइन में सीसीटीएनएस और हेड मुहर्रिरों की तीन घंटे तक बैठक लेकर इस योजना का पूरा खाका तैयार किया। उन्होंने मातहत अधिकारियों को इस व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने थानों के मालखानों में लंबित मालों के निस्तारण के लिए उनकी सूची बनाकर कोर्ट से आदेश लेने को कहा। एसएसपी ने इसके साथ अपनी समस्याएं लेकर आने वालों के लिए हर थाने पर एक हेल्प डेस्क बनाने का निर्देश दिया ताकि लोगों को थाने में बार-बार भटकना न पड़े। कप्तान ने यह भी साफ किया कि भ्रष्टाचार की शिकायत आते ही कार्रवाई तय है। एसएसपी ने यह भी कहा कि गुमशुदगी के मामलों को दर्ज करने के लिए अब थानों में शपथपत्र न मांगा जाए। सिर्फ प्रार्थनापत्र पर गुमशुदगी दर्ज की जाए। उन्होंने थानों के पैरोकारों को हर दिन कोर्ट से जारी वारंट भी जीडी में दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी ने यह भी कहा कि हर थाने पर इंटरनेट की समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही लैंडलाइन नंबर ठीक कराए जाएंगे और उन पर इंटरनेट शुरू कराया जाएगा। फरियादियों को कागज भी थाने से मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर शिकायत पर पुलिस का मूवमेंट होना चाहिए। थानों पर शिकायत का रजिस्टर भी बनाया जाए। हर थाने पर महिला ’परामर्श’ एवं ’समाधान दिवस’ की अलग-अलग फाइल बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed