{"_id":"5b9ff782867a557f17445871","slug":"171537210242-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल चोरी के शक में बच्चे को बंधक बना सड़कों पर घुमाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइकिल चोरी के शक में बच्चे को बंधक बना सड़कों पर घुमाया
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
साइकिल चोरी के शक में दबंगों ने बच्चे को बंधक बना लिया। बाइक पर बैठाकर नगर की सड़कों पर घुमाया और मारपीट की। इस पर भी मन नहीं भरा तो उसे एक निजी अस्पताल में बंद कर यातनाएं दीं। अमानवीयता से भड़के लोगों ने क्लीनिक घेरकर हंगामा किया तो पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बच्चे को दबंगों के चंगुल से छुड़ा तो लिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस ने बच्चे के पिता के साथ बदसलूकी की और धमकाकर भगा दिया।
फरीदपुर के मोहल्ला आनंद विहार कालोनी निवासी एक व्यक्ति का बारह वर्षीय बेटा अपने दोस्त ऋषभ, मिथुन और सुरजीत के साथ घर आ रहा था। बीसलपुर रोड पर स्थित साईं अस्पताल के चौकीदार कृपाल और उसके दो लड़कों ने शाम करीब साढ़े सात बजे बच्चे को बीसलपुर रोड पर ही पकड़ लिया। वह उसे स्टेशन रोड की तरफ ले गए। वह बच्चे की पिटाई करते हुए साइकिल चोरी का आरोप लगा रहे थे। इसके बाद उसे बाइक पर बैठाकर राजमार्ग पर पहुंच गए और उसके साथ मारपीट करते रहे। वह फरीदपुर की सड़कों पर दबंगई दिखाते रहे और पुलिस घटना से अनभिज्ञ बनी रही। पीड़ित बच्चे ने बताया कि बाइक से ही आरोपी उसे साईं अस्पताल ले गए और उसे कमरे में बंद कर दिया। अस्पताल में भी उसके साथ मारपीट की और यातनाएं दीं। दोस्तों ने उसके घर घटना की जानकारी दी तो काफी संख्या में लोग एकत्र होकर साईं अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि बच्चे का अपहरण कर लिया है। किसी प्रकार की शिकायत थी तो पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी। बाद में बच्चे के परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को काफी प्रयास के बाद मुक्त कराया। आरोप है कि पुलिस ने बच्चे के पिता के साथ भी बदसलूकी की और धमकाकर आरोपियों को बिना किसी कार्रवाई छोड़ दिया। इसे लेकर लोगों में रोष है।