फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अजान के वक्त गुजर रही कांवड़ रुकवाई, दोनों समुदाय आमने-सामने

अजान के वक्त गुजर रही कांवड़ रुकवाई, दोनों समुदाय आमने-सामने

Mon, 24 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
अजान के वक्त गुजर रही कांवड़ रुकवाई, दोनों समुदाय आमने-सामने
सीबीगंज (बरेली)।
विज्ञापन

जामा मस्जिद पर अजान के वक्त निकल रही महेशपुरा की कांवड़ में गाने बजने पर बड़ी संख्या में एक समुदाय के लोगों ने इकट्ठा होकर कांवड़ियों का रास्ता रोक दिया। सीबीगंज में यह खबर आग की तरह फैलने के बाद दूसरे समुदाय के लोग भी सड़क पर आ गए। दोनो समुदाय के लोगों के बीच तीखी नोक-झोक शुरू हो गई। स्थिति बेकाबू होते देखकर एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण, एसडीएम सदर अर्चना द्विवेद्री सीओ गिरीश कुमार ने दोनों समुदाय के लोगों से बात करके मामले को सुलझाने की कोशिश की, एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण ने तालमेल बैठाते हुए कांवड़ियों को पुलिस सुरक्षा में मथुरापुर के काली मंदिर तक पहुंचाया, जिसके बाद सभी कांवड़िये कछला के लिए रवाना हो गए।
महेशपुरा के करीब 35 कांवड़ियों का जत्था कछला से जलाभिषेक के लिए जल लेने पहली बार जा रहा था। रविवार शाम छह बजे महेशपुरा के कांवड़िये ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर जामा मस्जिद रोड से निकल रहे थे। ट्राली पर सुराही की तेज आवाज में भजन बज रहा था। जामा मस्जिद पर इसी समय अजान हो रही थी। एक समुदाय ने सुराहियों से तेज आवाज में गाने बजाने पर आपत्ति करते हुए कांवड़ का रास्ता रोक दिया। कांवड़ का रास्ता रोकते हुए मामला भड़क गया। दोनों समुदाय के लोगों के बीच मसला गरमाता चला गया। पुलिस ने कावंड़ियों से साउंड सिस्टम की अनुमति मांगी, लेकिन वह दिखा नहीं सकी। पुलिस और प्रशासकीय अधिकारियों ने पहले कांवड़ियों को वापस लौटाने पर रजामंद कर लिया, लेकिन एसपी सिटी ने पहुंचकर पुलिस सुरक्षा में कांवड़ियों को मथुरापुर के काली मंदिर तक पहुंचाया। जहां माथा टेकने के बाद कांवड़िये कछला के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


कांवड़ के साथ नहीं थी पुलिस
वहीं दूसरे समुदाय के लोगों को भी पुलिस ने समझाया कि सार्वजनिक रास्ते से किसी को जाने से रोका नहीं जा सकता है। पुलिस ने समुदाय की भावनाओं को देखते हुए सुराहियों वाली ट्राली को दूसरे रास्ते से गुजारकर कांवड़ियों तक पहुंचाया, इसके बाद कांवड़िये कछला के लिए रवाना हो गए। कांवड़ के आगे और पीछे पुलिसकर्मियों के स्कवाड चलाने के निर्देशों का पालन नहीं करना सीबीगंज पुलिस को भारी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed