फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   टेंपो की चपेट में आए बाइक सवार किसान की मौत

टेंपो की चपेट में आए बाइक सवार किसान की मौत

Tue, 13 Jun 2017 06:57 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
टेंपो की चपेट में आए बाइक सवार किसान की मौत
बरेली।
विज्ञापन

इज्ज्तनगर थानाक्षेत्र के मयूर वन चेतना केंद्र के पास बाइक सवार किसान ट्रक को ओवरटेक करने के बाद सामने से आ रहे टेंपो की चपेट में आ गया। जबरदस्त टक्कर में किसान ने जान गंवा दी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के हवाले कर दिया। किसान की हादसे में मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।

रिठौरा में किसानी करने वाले राजपाल बारादरी में श्रीराम कॉलोनी में अपनी पत्नी सुमन और चार बच्चों के साथ रहता था। वह रविवार को रिठौरा से बाइक पर अपने साथ वीरेंद्र के साथ श्रीराम कॉलोनी स्थित अपने घर आ रहा था। बताते हैं कि मयूर वन चेतना केंद्र के पास राजपाल ने एक ट्रक को ओवरटेक किया, लेकिन वह टेंपो में सीधे भिड़ गया। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इज्जतनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया, लेकिन राजपाल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वीरेंद्र को भी गंभीर चोटें आई हैं, उसका इलाज करवाया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और श्रीराम कॉलोनी में उसकी पत्नी को भी हादसे की सूचना दी। हादसे के बाद पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी जब्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed