{"_id":"5ccf3cb4bdec2207140c56f6","slug":"161557085364-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर से युवक की मौत के बाद हत्या का शोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जहर से युवक की मौत के बाद हत्या का शोर
विज्ञापन
उत्तराखंड (लालकुंआ) के लिए भी,
जहर से युवक की मौत, हत्या का आरोप
मां ने संपत्ति विवाद में चचेरे भाई व साथियों पर लगाया आरोप
बरेली। रुद्रपुर के युवक की अलीगंज थाना क्षेत्र में हालत खराब होने के बाद शहर के अस्पताल में मौत हो गई। उसकी मां ने उत्तराखंड की पैतृक संपत्ति विवाद में उसके चचेरे भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मौत सल्फास से होने की पुष्टि हुई है।
नैनीताल जिले के लालकुंआ थाना अंतर्गत बिंदु कत्था संजय नगर निवासी 25 वर्षीय नरेंद्र बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के बरा सिरसा गांव में मां सुनीता के साथ अतिराज के घर में रह रहा था। शनिवार शाम उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रात दो बजे उसकी मौत हो गई। मां सुनीता की सूचना पर सुभाष नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सुनीता ने अलीगंज थाने में तहरीर दी कि नरेंद्र के पिता की काफी पहले मृत्यु के बाद वे बेटे को लेकर यहां आ गईं। लालकुंआ में नरेंद्र की पैतृक संपत्ति है। जिसे नरेंद्र का चचेरा भाई कब्जाना चाहता है। वह अपने दो साथियों के साथ शनिवार को दिन में उनके घर आया और बहाने से नरेंद्र को बुलाकर ले गया। शाम ढले घर लौटे नरेंद्र ने बताया कि भाई ने उसे किसी चीज में जहर दे दिया है। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इंस्पेक्टर अलीगंज ने बताया कि तहरीर आई है पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही आगे कार्रवाई का निर्णय लेंगे।