{"_id":"5c8024e4bdec22141a4a064b","slug":"161551901924-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगों ने एक व्यक्ति से लाखों की ठगी कर ली। रुपये मिलने के बाद उन्हें कागजी कार्यवाही के नाम पर गुमराह करते रहे। पीड़ित की शिकायत पर ठगों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बारादरी के मोहल्ला कटरा चांद खां निवासी ऋषभ गुप्ता ने 2014 में एक इंश्योरेंस कंपनी से लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी। जिसकी वर्षीय किश्त साढ़े पंद्रह हजार रुपये थी। ऋषभ के ने बताया कि आर्थिक स्थित खराब होने के चलते कुछ किश्तें देने के बाद उन्होंने रुपये जमा करना बंद कर दिए थे। पॉलिसी पूरी होने के समय आया तो कंपनी के नाम से कई लोगों के फोन आने लगे और मेच्योर राशी के लिए स्कीम बताने लगे। कंपनी का नाम लेकर एससी सक्सेना, राहुल शर्मा, विजय अग्रवाल, राकेश मिश्रा, व अन्य का फोन आया। कई बार अलग अलग लोगों ने फोन किया तो ऋषभ को भी भरोसा होने लगा। जिसके बाद उन्होंने पांच किश्तों में करीब 2.97 लाख रुपये जमा कर दिए। उनका आरोप है कि पालिसी की किश्तों के नाम पर उनसे यह रुपये ठग लिए गए। जिसके बाद ठगों ने संपर्क करना बंद कर लिया। एक ठग से किसी तरह बात हुई तो वह उन्हें दिल्ली आने को कहकर गुमराह करने लगे।