फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सिपाही-होमगार्ड वापस आएंगे तो जाम के रोड़े भी कुछ कम हो जाएंगे

सिपाही-होमगार्ड वापस आएंगे तो जाम के रोड़े भी कुछ कम हो जाएंगे

Tue, 26 Feb 2019 12:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
सिपाही-होमगार्ड वापस आएंगे तो जाम के रोड़े भी कुछ कम हो जाएंगे
बरेली। ट्रैफिक पुलिस स्टाफ और होमगार्डों की कुंभ मेले में ड्यूटी लगनेे के बाद से शहर में लगने वाले जाम से निपटना और मुश्किल हो गया है। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहे हैं, सड़कों और बाजारों में भीड़ और बढ़ती जा रही है। उम्मीद है कि मार्च के पहले हफ्ते तक यह स्टाफ वापस आ जाएगा तो जाम से निपटने में थोड़ी सहूलियत मिल जाएगी।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के पास पहले से ही स्टाफ की कमी है। कुल 52 कांस्टेबल में से 14 और दो हेड कांस्टेबल को कुंभ ड्यूटी पर भेजा गया था। करीब सवा महीने पहले ये स्टाफ भेजा गया था। इनके अलावा करीब दस यातायात सिपाही वीआईपी ड्यूटी या अवकाश पर रहते हैं। वहीं, करीब 174 होमगार्ड यातायात पुलिस की मदद के लिए थे, जबकि पिछले माह करीब 75 होमगार्ड ही आवंटित हुए। इस लिहाज से करीब सौ होमगार्ड शहर के विभिन्न चौराहों और भीड़ भरे रास्तों से कम हो गए। अब कुंभ मेले में गए जिले के कुल 210 होमगार्ड की भी वापसी हो गई है। एक मार्च से इन्हें नई ड्यूटी मिल जाएंगी। जिला कमांडेंट (होमगार्ड) ने बताया कि यातायात प्रबंधन में लगाए गए होमगार्ड को प्राथमिकता से काम पर लगने को कहा गया है।
विज्ञापन

सिविल पुलिस भी करेगी जाम से निपटने में मदद
नये एडीजी अविनाश चंद्र ने जाम खत्म करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ सिविल पुलिस की ड्यूटी लगाने की बात भी कही है। एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार ने बताया कि परोक्ष रूप से सिविल पुलिस पहले भी मदद करती रही है। अब प्रत्यक्ष तौर पर ड्यूटी लगाने के बारे में उच्चाधिकारियों से विमर्श किया जाएगा। सिविल पुलिस सीधे मदद करेगी तो जाम की समस्या पर काफी हद तक काबू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed