{"_id":"5c310c01bdec2256994e02c1","slug":"161546718209-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर घोटाला : नगर आयुक्त ने गठित की जांच कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर घोटाला : नगर आयुक्त ने गठित की जांच कमेटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जलकल अनुभाग में टेंडर में गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी तीन दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
शुक्रवार को जलकल विभाग में ट्यूबवेल ऑटोमेशन एवं संचालन के टेंडर में गोलमाल का आरोप लगाकर मेयर उमेश गौतम से शिकायत की गई थी। वहीं, जीएम जलकल वीएन द्विवेदी ने खुद को धमकी देने के आरोप लगाए थे। मेयर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले में नगर आयुक्त से स्वयं या फिर विजिलेंस से जांच कराने के निर्देश दिए थे। सोमवार को नगर आयुक्त ने इसके लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इसमें निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर एसके अंबेडकर, एक्सईएन संजय चौहान, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान और लेखाधिकारी हृदय प्रकाश नारायण को नामित किया है। नगर आयुक्त ने बताया कि यह कमेटी तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।