फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दिल्ली में दबिश से पहले सरताज फरार

होटल सीता किरण मामले में दिल्ली में दबिश से पहले सरताज फरार

Fri, 26 Oct 2018 12:11 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 26 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में दबिश से पहले सरताज फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर
होटल सीता किरण से अगवा छात्रा को बरामद करने दिल्ली पहुंची कोतवाली पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। जामियानगर में सरताज और छात्रा के होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने दबिश दी, लेकिन उससे पहले सरताज छात्रा को लेकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम को दबिश की सूचना ‘अपनों’ से ही लीक होने का संदेह है।

छात्रा के पिता ने बृहस्पतिवार शाम एसएसपी मुनिराज जी. से फोन पर बात करके बेटी जल्द वापस दिलाने की फरियाद की। एसएसपी ने पिता को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सरताज छात्रा को लेकर रोडवेज बस से दिल्ली के जामियानगर पहुंचा था। वहां उसका दोस्त नूर मोहम्मद रहता है। नूर के घर ही सरताज छात्रा को लेकर ठहरा। सरताज लगातार छोटे भाई ताहिर के संपर्क में है। पुलिस ने सरताज की लोकेशन पता चलने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम दिल्ली रवाना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहस्पतिवार को दबिश से पहले सरताज छात्रा को लेक र भाग गया। दबिश की सूचना पुलिस के स्तर से लीक हुई या होटल मालिक की तरफ से, इसकी छानबीन की जा रही है। हालांकि दिल्ली गई टीम को अपनों पर ही मुखबिरी करने का शक है। पुलिस अब सरताज की नई लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।


होटल मैनेजर संजय के रिश्तेदारों के घरों पर दबिश
छात्रा के भाई से होटल मालिक की बातचीत की ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद इस मामले को सेटिंग से रफा-दफा करने की होटल मालिक की कोशिश की पोल खुल चुकी है। होटल मैनेजर संजय श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के घर दबिश दी। पुलिस मैनेजर के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है। हालांकि छात्रा की बरामदगी के बाद कोर्ट में उसके बयानों के आधार पर ही मैनेजर के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय होगी।

हमारी टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सरताज को जल्द पकड़कर छात्रा को बरामद करा लिया जाएगा। दिल्ली गई टीम लौट आई है। - कुलदीप कुमार, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed