{"_id":"5d127e708ebc3e3c6b22906a","slug":"156149308612-bareilly-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरातघर के सामने बवाल देख डीआईजी का चढ़ा पारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरातघर के सामने बवाल देख डीआईजी का चढ़ा पारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरातों में शराब पीकर हो रहे बवाल की पुलिस अनदेखी कर रही है। ऐसे ही मामले में दिल्ली रोड के एक बरातघर के सामने मारपीट और हंगामा देख उधर से लौट रहे डीआईजी और एसएसपी रुक गए। डीआईजी ने किला इंस्पेक्टर को फोन करके नाराजगी जताई। इसके बाद कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पांच नशेड़ी लड़कों को किला थाने की हवालात ले जाया गया।
रात पौने 12 बजे डीआईजी राजेश कुमार पांडेय और एसएसपी मुनिराज जी रात्रि गस्त करके दिल्ली रोड से शहर की ओर लौट रहे थे। तभी श्मशान के सामने रोड के दूसरे किनारे पर स्थित बरातघर से निकलकर कुछ लड़के सड़क पर मारपीट करने लगे। देखते ही देखते यहां काफी भीड़ लग गई। पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां देखकर भी ये लोग नहीं रुके और झगड़ा करते रहे। तब डीआईजी और एसएसपी ने गाड़ियां रुकवा दीं। उन्होंने किला इंस्पेक्टर डीसी शर्मा को कॉल करके हालात पर नाराजगी जताई। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर आ गई और पांच लड़कों को पकड़ लिया। अधिकारी तब मौके से चले गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि इन सभी पर शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी।