फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   किशोर सदन के किशोर की मौत का जिम्मेदार कौन

किशोर सदन के किशोर की मौत का जिम्मेदार कौन

Sun, 23 Jun 2019 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
किशोर सदन के किशोर की मौत का जिम्मेदार कौन
बरेली। फैसल नाम के किशोर की चार महीने पहले किशोर सदन में मौत हो गई थी। वह अपने साथी की हत्या के आरोप में वहां बंद था। पोस्टमार्टम में उसके शरीर में तेजाब की पुष्टि हुई जिससे शरीर के कई अंग फट गए थे। फैसल की मां पुलिस अधिकारियों के यहां चक्कर लगाकर हार गई हैं पर उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अब उन्होंने मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया है। पूछा है कि हिरासत में उनके बेटे की मौत का जिम्मेदार आखिर कौन है? उसके खिलाफ कार्रवाई होगी भी या नहीं।
विज्ञापन

शहर के कटकुईयां निवासी रिहाना ने बताया कि मोहल्ले के ही एक बच्चे की हत्या के मामले में उनके बेटे फैसल को बाल सुधार गृह में रखा गया था। 17 मार्च को उसे सूचना मिली कि उसके बेटे की हालत खराब है। उसे किशोर सदन से जिला अस्पताल लाया गया था। उसकी मौत के बाद पेट में तेजाब होने की पुष्टि हुई। उन्हें शक है कि किशोर सदन के जिम्मेदार लोगों ने ही बेटे की साजिश के तहत हत्या कर दी। तब से वह लगातार थाने और अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं पर बेटे के हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट तक नहीं की जा रही। सरकारी विभाग एकदूसरे को बचा रहे हैं। पुलिस इसे दूसरे विभाग की जांच का विषय बताकर टाल रही है। विभाग के लोग भी चुप हैं।
विज्ञापन


पनीर खाकर बिगड़ी थी हालत
- फैसल से बातचीत के आधार पर उसकी मां ने बताया कि घटना वाली रात किशोर सदन में चिकन बनाया गया था। फैसल ने इसे खाने से मना किया तो उसके लिए पनीर दिया गया। उसी के बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। उसने ये भी बताया कि उसे जबर्दस्ती बोतल में कुछ पिला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- किशोर सदन में फैसल की मौत के मामले में कोई शिकायत या जांच रिपोर्ट मेरे संज्ञान में नहीं है। पुराना मामला है, हाल फिलहाल में परिवार का कोई सदस्य भी शिकायत करने नहीं आया है। - नीता अहिरवार, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed