फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बालक की गला दबाकर हत्या, शव गोबर के ढेर में दबाया

बालक की गला दबाकर हत्या, शव गोबर के ढेर में दबाया

Thu, 20 Jun 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
बालक की गला दबाकर हत्या, शव गोबर के ढेर में दबाया
बरेली। बारादरी इलाके में बरात में दावत खाने गए एक बालक की हत्या कर शव डेढ़ किमी दूर मजार के सामने खाली पड़े प्लॉट में गोबर के ढेर के नीचे दबा दिया गया। बुधवार सुबह भाई के लिए दुआ करने बहन मजार पर गई तो प्लॉट में शव पड़ा होने की जानकारी हुई। वहां जाकर देखा तो शव उसके भाई का निकला। परिवार वालों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मालियों की पुलिया पर जाम भी लगाया। लेकिन पुलिस के आश्वासन पर वे मान गए और जाम खोल दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

कारचोबी का काम करने वाले सूफी टोला निवासी रईस अहमद का 12 वर्षीय बेटा अजहर अकेले मंगलवार रात नौ बजे गली के बाहर बने एवाने फरहत बरातघर में पड़ोसी इस्लाम की शादी की दावत खाने गया था। जब अजहर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन रात भर ढूंढने के बाद भी अजहर नहीं मिला। बुधवार सुबह बहन मुस्कान बुखारपुरा में बुखार शाह मियां की मजार पर अजहर के लिए दुआ करने पहुंची। वहां मजार के सामने खाली प्लॉट में भीड़ देखकर पूछताछ की तो पता लगा कि वहां गोबर के ढेर के नीचे एक बालक का शव दबा है। शव का हाथ और कुछ हिस्सा बाहर दिख रहा था। वहां मौजूद लोगों ने गोबर हटाया तो मुस्कान ने देखा कि शव उसके भाई अजहर का है।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ थर्ड पीपी सिंह, बारादरी इंस्पेक्टर कृष्णवीर सिंह और जगतपुर चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है। पोस्टमार्टम से लौटते वक्त परिवार के साथ मौजूद भीड़ ने मालियों की पुलिया पर शव रखकर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस के आश्वासन पर परिजन मान गए। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि किशोर की हत्या के मामले में अज्ञात में रिपोर्ट कराई गई है। फिलहाल किसी रंजिश का जिक्र परिवार ने नहीं किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से खुलासे में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed