फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दो लाख रुपये नहीं मिले तो पत्नी का गला दबाया

दो लाख रुपये नहीं मिले तो पत्नी का गला दबाया

Wed, 19 Jun 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
दो लाख रुपये नहीं मिले तो पत्नी का गला दबाया
बरेली। दो लाख रुपये के लिए फर्नीचर कारोबारी ने पत्नी को जमकर पीटा और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। महिला को जान बचाने को घर से भागना पड़ा। मंगलवार को वह मायके वालों के साथ ई-रिक्शा से एसएसपी कार्यालय पहुंची, लेकिन उनके नहीं मिलने पर मायूस होकर लौट गई।
विज्ञापन

मंगलवार दिन में एक ई-रिक्शा से में चार महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। उसमें चार महिलाएं बैठीं थीं, जिनमें एक बदहवास हालत में थी। पूछने पर पता चला कि बदहवास हालत में बैठी महिला पुराना सतीपुर पीली मिट्टी निवासी मैनाज है। उसकी शादी ढाई साल पहले एक फर्नीचर कारोबारी से हुई थी। मैनाज ने बताया कि उसके पति कारखाने में लगाने के लिए दो लाख रुपये मांग रहे हैं। उसके पिता का इंतकाल हो चुका है। बूढ़ी मां इतनी बढ़ी रकम का इंतजाम नहीं कर सकती। आरोप लगाया कि सोमवार रात कहासुनी होने पर पति ने उसको जमकर पीटा। उसका गला दबाने की कोशिश भी की। मारपीट में उसके घर वाले भी शामिल रहे। पति के चंगुल से छूटने पर वह भागकर अपने मायके जा पहुंची। मायके वाले उसे लेकर बारादरी थाने गए। वहां से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां प्राथमिक उपचार हुआ। उसका आरोप था कि शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed