फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘समझौते को दबाव बना रहे मुल्जिम, विवेचक ने रंगदारी की धारा हटाई’

‘समझौते को दबाव बना रहे मुल्जिम, विवेचक ने रंगदारी की धारा हटाई’

Sun, 16 Jun 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
‘समझौते को दबाव बना रहे मुल्जिम, विवेचक ने रंगदारी की धारा हटाई’
बरेली। एक तरफ मुल्जिम मुकदमे में समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं, दूसरी ओर विवेचक ने मुकदमे से रंगदारी की धारा हटा दी है। पीड़ित व्यापारी ने शनिवार को एडीजी से मिलकर सीओ और चौकी इंचार्ज के खिलाफ शिकायत की।
विज्ञापन

पुराना शहर काजी टोला निवासी मीट कारोबारी हाजी आमिर ने 12 जून को थाना बारादरी में आईपीसी की धारा 323, 307 और 386 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आमिर का आरोप है कि उन्हें शुएब अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था। आरोप है कि शुएब ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। उसके मौके से भागने पर शुएब और तनवीर ने उसे जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। इसमें शुएब, जुबेर और तनवीर को नामजद किया गया था। पुलिस शुएब को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। जबकि जुबेर और तनवीर फरार हैं। आमिर का कहना है कि शुएब और तनवीर खुलेआम घूम रहे हैं। उन पर समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। बावजूद इसके विवेचक ने मुकदमे से रंगदारी मांगने की धारा 386 हटा दी है। आरोप है कि यह धारा सीओ के कहने पर हटाई गई है। शनिवार को एडीजी से मिले आमिर ने घटना के समय बनाई गई वीडियो भी एडीजी को दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed