फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teacher returning home from school dies in road accident

Ambedkar Nagar News: विद्यालय से घर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 24 Aug 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Teacher returning home from school dies in road accident
.शैलेंद्र यादव।फाइल फोटो
जलालपुर। मालीपुर के धमरुआ तिराहे के पास सोमवार दोपहर सड़क हादसे में जलालपुर के भस्मा निवासी शिक्षक शैलेंद्र यादव (45) की मौत हो गई। वह सुल्तानपुर जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय दसऊपुर में शिक्षक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

सोमवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद शैलेंद्र यादव बाइक से घर लौट रहे थे। करीब 2:30 बजे वह मालीपुर के धमरुआ तिराहे के पास पहुंचे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। वह संभल पाते, इससे पहले पीछे से आ रही एक अन्य बाइक उनके ऊपर चढ़ गई।
विज्ञापन

दोहरे हादसे में शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर बेसुध हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल शिक्षक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय शैलेंद्र ने हेलमेट पहन रखा था। इसके बावजूद गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। शव देखते ही परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालीपुर सह थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि मृतक के बड़े भाई रामचंद्र की शिकायत पर शव का पंचनामा भरवाया गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक झटके में उजड़ गईं परिवार की खुशियां
शैलेंद्र यादव की मौत की खबर घर पहुंचते ही पत्नी शिमला और बेटियां सौम्या, सानू, शुभी व सानवी बदहवास हो गईं। जिस पिता के घर लौटने का परिवार इंतजार कर रहा था, उसकी मौत की खबर ने सभी को तोड़ दिया। चार बेटियों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार गहरे सदमे में है। शैलेंद्र के तीन भाई रामचंद्र, शशिकांत और वीरेंद्र कुमार भी शिक्षक हैं। भाई की अचानक मौत से तीनों सदमे में हैं। परिजनों को ढाढ़स बंधाते-बंधाते उनकी आंखें भी नम हो गईं। घर में हर तरफ चीख-पुकार और मातम का माहौल रहा। परिवार के लोगों को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि कुछ घंटे पहले घर से निकले शैलेंद्र अब कभी लौटकर नहीं आएंगे। हादसे की जानकारी मिलने पर सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. अभिषेक सिंह मृत शिक्षक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed