{"_id":"6a8c788d6478e9f96a0e41c2","slug":"energy-corporation-employee-found-injured-by-the-roadside-dies-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-163642-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सड़क किनारे घायल मिले ऊर्जा निगम के कर्मी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सड़क किनारे घायल मिले ऊर्जा निगम के कर्मी, मौत
विज्ञापन
सिकंदराबाद मृतक अजय का फाइल फोटो।
सिकंदराबाद। सड़क किनारे साथी कर्मी को घायल अवस्था में घायल मिले ऊर्जा निगम में टीजी-2 के पद पर कार्यरत अजय कुमार की मौत हो गई। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। अस्पताल पहुंचे परिवार के लोग शव को देखते ही बिलख उठे। घटना की जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
शिकारपुर निवासी अजय कुमार (45) करीब तीन वर्ष से खुर्जा रोड स्थित बिजलीघर नंबर-4 पर टीजी-2 के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की शाम पांच बजे ड्यूटी के समाप्त होने पर वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बुलंदशहर निवासी साथी कर्मचारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह रात्रि ड्यूटी के लिए बाइक से आ रहे थे। खुर्जा रोड से बिलसूरी को जाने वाले मार्ग पर खुर्जा रोड से कुछ दूरी पर अजय उन्हें घायल अवस्था में सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े दिखाई दिए।
पास में ही उनका हेलमेट और बाइक पड़ी हुई थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराबाद पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उनके दो छोटे बच्चे हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होना प्रकाश में आया है।