फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Police get CCTV cameras repaired; strict surveillance for the festival

Siddharthnagar News: पुलिस ने ठीक करवाएं सीसीटीवी कैमरे, त्योहार पर सख्ती निगरानी

Mon, 24 Aug 2026 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Police get CCTV cameras repaired; strict surveillance for the festival
शोहरतगढ़। अतिसंवेदनशील कस्बा शोहरतगढ़ में बारावफात और जन्माष्टमी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस सक्रिय नजर आई। सीओ मयंक द्विवेदी के निर्देश पर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने सोमवार को नगर पंचायत श्रीराम जानकी मंदिर, गड़ाकुल, पुलिस बूथ जामा मस्जिद, कृषक मोहल्ला आदि स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को नगर पंचायत प्रशासन के सहयोग से ठीक कराया। थाना प्रभारी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे और पुलिस के जवानों की निगरानी से खुराफातियों और अराजक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। कहा कि किसी ने भी कानून के साथ खिलवाड़ करते हुए पर्व में खलल डालने की कोशिश की तो उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि पर्व को सकुशल संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed